Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे की जड़ पर पुलिस का वार, भांग की खेती की नष्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 03.10.2025 थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के काफलीगैर, माली खेत गांव में अभियान चलाकर खेतो में उपज रही अवैध भांग की 06 नाली खेती को नष्ट किया गया। साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर भांग की खेती नहीं करने के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए नशा रहित जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।

Exit mobile version