Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, साइबर, महिला सुरक्षा, नवीन कानूनों सहित दी अन्य लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उ0 नि0 तनुजा हयांकी , म0 कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी, म0कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा राजकीय नर्सिंग कॉलेज पांडेखोला अल्मोड़ा व प0 जनार्दन जोशी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा  में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व समस्त कार्यरत स्टॉफ को साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला एवं बाल अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, नवीन कानूनों, यातायात के नियमों के संबंध मे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version