Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, रैगिंग के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी, कोतवाली द्वाराहाट द्वारा आज दिनांक- 04.09.2025 को “विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट” में उपस्थित छात्र-छात्राओं को रैगिंग के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी देकर बताया कि रैगिंग एक दण्डनीय अपराध है। साथ ही उसके दुष्परिणामों व उससे जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी। अवगत कराया कि यदि किसी विद्यार्थी के साथ रैगिंग सम्बन्धी घटना होती है उसकी सूचना त्वरित एंटी रैगिंग टीम या पुलिस को दें। इसके अलावा उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टाफ को साईबर फ्रॉड, नशे के दुष्परिणाम, बाल विवाह, महिला अपराध, नवीन कानून, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपदा कंट्रोल रुम नंबर 1070 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version