Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी है। जिसमें जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

दी गई जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 18/10/2024 को सीओ अल्मोड़ा, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस उ0नि0 गोविन्द बल्लभ भट्ट, महिला अपर उ0नि0 बीना कौर व कानि0 ललित मोहन सिंह (डायल 112) द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाराकूना, धौलादेवी में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा व साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के तहत उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को विभिन्न विषयों पर जानकारी देकर जागरुक किया गया। नये‌ कानूनों की जानकारी दी गई।

Exit mobile version