अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 30.01.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त द्वारा थाना दन्या में और थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा थाना लमगड़ा में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर, वार्ड मेंबर, सीनियर सिटीजन, पुलिस पेंशनर व स्थानीय गणमान्य व्यक्ति सम्मलित हुए। थानाध्यक्षों द्वारा उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे, समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया। साथ”सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा बिना पुलिस सत्यापन किराएदार/मजदूर न रखने,विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गयी।