Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवनशैल अपनाने के लिये किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 01.02.2026 को प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा लोधिया क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही नशे से संबंधित गोपनीय जानकारियां देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर-1933 की जानकारी दी गयी। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारियां, साइबर अपराध से बचाव,सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Exit mobile version