Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, स्कूली छात्राओं को साइबर व सामाजिक अपराधों से किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक- 26.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद मय महिला पुलिस टीम द्वारा विवेकानन्द बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोड़ा में अध्यनरत छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को महिला सुरक्षा, डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी,नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों,  व एंटीह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति ऐप की जानकारियां दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।‌ इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए छात्रओं को आत्मरक्षा के बेसिक टिप्स बताते हुए आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस या भरोसेमंद व्यक्ति को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।

Exit mobile version