Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, लगाई ‘जागरूकता पाठशाला’




    

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।


पुलिस का जागरूकता अभियान


इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जानकी भंडारी के नेतृत्व में आज दिनांक 17.04.2026 को अपर उ0नि0 बीना दोसाद, म0कानि0 कविता बिष्ट द्वारा पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाड़ेछीना अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टाफ को डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी। साथ ही महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, नए आपराधिक कानूनों, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, यातायात नियम व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन न0-1098, महिला हेल्पलाइन न0-1090 आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070 के संबंध में के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।

Exit mobile version