Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 16.10.2025 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा ब्लॉक धौलादेवी के सभागार में चल रहे 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व अन्य विभागों के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही साइबर जागरूकता से संबंधित पम्पलेट वितरित कर अपने गांवों व निर्वाचित क्षेत्रों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को साइबर जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। साथ ही हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Exit mobile version