Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर ठगी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और नियमों को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस ने सोमवार को स्थानीय बाजार में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया।

किया जागरूक

इस मौके पर व्यापारियों, टैक्सी चालकों और आम लोगों को कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों और साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। पुलिस ने आमजन को शांति व्यवस्था बनाए रखने, नियमों का पालन करने और किसी भी असामाजिक गतिविधि या आपात स्थिति में निडर होकर तत्काल डायल-112 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी, ‘डिजिटल अरेस्ट’, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने किसी के साथ भी अपना OTP साझा न करने पर जोर दिया। साथ ही बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि ठगी की गई राशि को होल्ड कराने की त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version