Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, बच्चों को दी लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया गया जागरूक

इसी क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा दिनांक 09.09.2025 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा में जागरुकता अभियान चलाया गया। छात्र – छात्राओं को बाल विवाह, महिला अपराध, बाल अपराध, नशे के दुष्प्रभावों,यातायात के नियम, वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड के तौर तरीके के संबंध मे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नम्बर जैसे- डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version