Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, यातायात नियमों सहित दी विभिन्न लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में दिनांक 27.01.2026 को एसडीएम भनौली सौम्या गर्ब्याल व प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी मय टीम म0 कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी, म0 कानि0 कविता द्वारा कस्तूरबा बाई छात्रावास ग्राम चखेड़ी में जाकर निवासरत छात्राओं व छात्रावास स्टाफ से उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण किया गया। उपस्थित छात्राओं व स्टाफ को जागरूक करते हुए साइबर फ्रॉड, एंटीह्यूमन ट्रैफिकिंग(मानव तस्करी)व गौर शक्ति ऐप के बारे बताते हुए मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कराया गया।

किया जागरूक

इसके साथ ही यातायात के नियमों, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराधों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों डायल 112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किये जाने के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version