Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीजीआईसी सोमेश्वर मे लगी पुलिस की जागरुकता पाठशाला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल गुरूवार दिनांक 19/09/2024 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सोनू बाफिला द्वारा जीजीआईसी सोमेश्वर में जागरूकता पाठशाला लगाई गई‌

विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

जिसमें छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरुक किया गया। साथ ही नये आपराधिक कानूनों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। साईबर क्राईम के बारे में भी जागरुक किया। महिला उत्पीड़न/मानव तस्करी आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए उपयोगी उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर गौरा शक्ति/महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में अवगत कराया। छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह किया गय। इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाईन नंबर 1905,चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न जानकारियों की कुंजी उत्तराखंड पुलिस हस्तपुस्तिका वितरित की।

Exit mobile version