Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान, स्कूली बच्चों के लिए लगाई जागरुकता पाठशाला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक
इसी क्रम में दिनांक 30/12/2024 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में महिला उ0नि0 सुश्री मीना आर्या द्वारा राजकीय इण्टर कालेज भतरौजखान में उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साईबर अपराध, महिला अपराध, नशे के दुष्परिणामों एवं नशा मुक्त अभियान के तहत जानकारी देकर जागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न विषयों में जानकारी दी गयी। इसके अलावा नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी। साथ ही यातायात नियमों की भी जानकारी दी।

Exit mobile version