Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 28.12.2024 को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल चौखुटिया में नशामुक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।

Exit mobile version