Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के विरूद्ध लगातार अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 27/12/2024 को चौखुटिया पुलिस द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चौखुटिया में उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों, दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।

Exit mobile version