Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के दृष्टिगत पुलिस की मुहिम, स्कूली बच्चों को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 29.10.2025 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में प्रभारी चौकी जागेश्वर उ0नि0 कमित जोशी द्वारा राजकीय इण्टर कालेज गरूड़ाबाज ब्लाक धौलादेवी में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को साइबर अपराध तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। छात्रों को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को उसकी सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया।
साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे डायल 112 , साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

Exit mobile version