Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की मुहिम, नुक्कड़ सभा लगाकर जन-मानस को नशे के दुष्परिणामों से किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 09.01.2025 को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जैंती उ0नि0 गंगा राम गोला द्वारा नुक्कड़ सभा लगाकर जन-मानस को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने के लिये प्ररित किया गया। साथ ही यह भी बताया कि यदि आपके क्षेत्र में कोई नशा सम्बन्धी सामग्री बेचता हैं तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को डायल 112 में सूचित करें। नशा मुक्त अभियान के तहत पम्पलेट, बैनर व पोस्टर आदि चस्पा कर जनजागरुकता की गई। साथ ही साइबर अपराधों की जानकारी दी।

Exit mobile version