अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत लमगड़ा बाजार रामलीला मंच से आमजन को युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया व बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य,परिवार और समाज के लिए घातक है। नशे के अंधकार को दूर भगाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा तभी नशे रूपी रावण का दहन हो सकता है। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रयोग के साथ साइबर अपराधियों की गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को सजग और सतर्क रहना आवश्यक है। साथ ही साइबर अपराधों से भी आगाह किया।