Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की मुहिम, जन-जन को नशे के विरुद्ध जागरुक कर रही पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 28.03.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम अपर उ0नि0 कैलाश चंद्र, हेड  कानि0 विद्या आर्य,  म0कानि0 द्रौपदी सुयाल, म0कानि0 मनीषा रावत व होम गार्ड जीवन सिंह बिष्ट द्वारा एनटीडी क्षेत्र में पम्पलेट, पोस्टर आदि के माध्यम से जनमानस को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में आगाह कर जीवन में कभी नशा न करने व लोगों को नशा न करने देने हेतु जागरुक किया गया। इसके अलावा साइबर अपराध, मानव तस्करी, नवीन कानून, यातायात नियमों, महिला व बाल अपराध व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 की जानकारी दी।

Exit mobile version