Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की मुहिम, बग्वाई मेले में आम-जनमानस को नशे के दुष्परिणामों से किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में आज दिनांक 25.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी व चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर उ0नि0 हरविन्दर सिंह, महिला उ0नि0 मीना आर्या द्वारा बग्वालीपोखर में आयोजित बग्वाई मेले में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित आम-जनमानस को साइबर अपराध तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। लोगों/युवाओं को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है, तो पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, ह्यूमन ट्रेफिकिंग, साईबर अपराध एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Exit mobile version