Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की पुलिस की मुहिम, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में महिला थाना के निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा व महिला हे0कानि0 पायल आर्या, म0कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा मल्ला बल्टा एसटीडी कस्बा क्षेत्र की महिलाओं को मानव तस्करी व महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि यदि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न से पीड़ित हो तो उसकी सूचना तत्काल महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, डायल 112 पर दें। पुलिस द्वारा तत्काल सहायता प्रदान की जायेगी। साथ ही नशे से परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया।

नशे के प्रति किया जागरूक

इसके अलावा थाना भतरौजखान में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 श्री करतार सिंह, अपर उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार द्वारा कस्बा क्षेत्र में चौपाल लगाकर आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया।

Exit mobile version