अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे Operation Crack Down Verification Drive अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों आदि के सत्यापन किये जाने हेतु वृहद अभियान चलाये जाने के आदेश दिये है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक-19/02/2026 को जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने कोतवाली/थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदार, मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान लगभग 223 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये। साथ ही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 69 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गयी।