Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी के निर्देशन में पुलिस की मुहिम, नशा तस्करों पर ‘हंटर’ और पीड़ितों को मिल रहा ‘पुनर्वास का संबल’

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके‌ के निर्देशन में युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाने हेतु पुनर्वास की कर्यवाही की जा रही है।

नशे के दुष्प्रभावों से किया आगाह

इसी क्रम में एस0ओ0जी0 व ए0एन0टी0एफ0 द्वारा दिनांक 22.05.2026 को अल्मोड़ा निवासी एक युवक, जो लंबे समय से नशे की लत से पीड़ित था, पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्ति एवं उसके पारिवारिक सदस्यों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा नशे से बाहर निकलकर सामान्य जीवन जीने हेतु प्रेरित करते हुए युवक व उसके परिजनों के साथ समन्वय एवं काउंसलिंग कर उपचार हेतु बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। परिजनों ने भी पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए सहयोग प्रदान किया।

पुलिस का उद्देश्य

अल्मोड़ा पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाकर उनके जीवन को नई दिशा देना भी है। जनपद में नशे के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नशा तस्करों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार NDPS एक्ट के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। साथ ही नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं पुनर्वास हेतु भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version