अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में दिनांक 04.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी,महिला कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम महिला कानि0 रजनी जोशी व महिला होमगार्ड दीक्षा मेहरा द्वारा वीरशिवा स्कूल व विक्टर मोहन जोशी स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति में महिलाओं को मिलने वाली तात्कालिक सहायता सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए गौरा शक्ति में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके साथ ही सुरक्षा का भरोसा देते हुए बताया कि स्कूल आते-जाते समय किसी भी प्रकार की छीटाकसी/छेड़खानी होने पर तत्काल डायल 112 पर शिकायत करें,पुलिस तत्काल आपकी सहायता के लिये पहुंचेगी। साथ ही साइबर अपराधों व हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।