Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की मुहिम, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति छात्राओं को किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक 19.08.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी, थानाध्यक्ष महिला थाना व पुलिस टीम द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अल्मोड़ा में अध्ययनरत छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं उपस्थित सभी महिलाओं को साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध,यातायात के नियम एवं नवीन कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधान के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अलावा डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version