Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्पोर्टस बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने कोसी से धर दबोचा, तीन लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 01.07.2025 को प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी व थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी व थाना सोमेश्वर की सयुंक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रानीखेत तिराहा कोसी के पास UK01C-1424 KTM को रोककर चेक किया गया तो चालक रविन्द्र बिष्ट उम्र-29 वर्ष पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम स्यूना ज्योली राजस्व क्षेत्र अल्मोड़ा के कब्जे से 10.78 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सोमेश्वर में मु0अ0स0- 19/2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।बाईक को सीज किया गया। कीमत- 3,23,400/-  रुपये है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 प्रेम सिंह खोलिया,थाना सोमेश्वर
2. हेड कानि0 प्रेम कुमार,थाना सोमेश्वर
3. कानि0 वेद प्रकाश,थाना सोमेश्वर
4. कानि0 राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा
6. कानि0 इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version