Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक का काटा चालान


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी है।


पुलिस की कार्यवाही


इसी क्रम में आज दिनांक 28.04.2026 को थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 01 मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर धारा 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत ₹ 5,000/- का नगद  चालान किया गया। साथ ही 04 बाहरी लोगों के सत्यापन भी किये गये।

Exit mobile version