Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले भर में पुलिस का चेकिंग व सत्यापन अभियान जारी, इतने चालकों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में जनपद में पुलिस टीमों द्वारा सत्यापन/वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वीवीआईपी/वीआईपी दौरे के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा मुख्य मार्गों में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 72 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों के सत्यापन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version