Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का चेकिंग अभियान, इतने लोगों पर हुई कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में बुधवार को यातायात पुलिस ने नगर के टैक्सी स्टैड, शिखर तिराहा और करबला में चेकिंग अभियान चलाया। तीन सवारियां बैठाकर दोपहिया वाहन में फर्राटा भर रहे दो बाइक चालकों तथा बिना हेलमेट बाइक चलाने पर आठ चालकों पर एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही जुर्माना वसूला गया।

Exit mobile version