Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, आत्मरक्षा के प्रारंभिक टिप्स,आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के बताएं उपाय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 11.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार मय पुलिस टीम द्वारा नवभारत पब्लिक स्कूल बसभीड़ा में जागरूकता अभियान चलाया गया। उपस्थित छात्रजनों व स्कूली स्टाफ को ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये कानून, पोक्सो संबंधी जानकारी व सड़क पर सुरक्षित चलने के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन करने हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल-112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को आत्मरक्षा के प्रारंभिक टिप्स,आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Exit mobile version