Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, ग्रामीणों को दी महिला सुरक्षा, नये कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष लमगड़ा के नेतृत्व में बीट जवानों द्वारा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर साइबर, नशे के दुष्परिणाम व सत्यापन को प्राथमिकता में रखकर ग्रामीण जनों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिस क्रम में आज दिनांक 02.01.2026 को बीट पुलिसकर्मी द्वारा लमगड़ा क्षेत्र के दो अलग-अलग गावों ठाट और डामर गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों, यातायात नियम,डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव को बताते हुए आस पास नशे तस्करी के बारे में पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। साथ ही ग्रामीणों को जंगली जानवर के बड़ते आतंक से सावधान रहने जंगल क्षेत्र में अकेले ना जाने व अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखने हेतु बताया गया।

Exit mobile version