Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, बाल विवाह, दहेज मुक्त उत्तराखंड के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा हंस ज्ञानभक्ति आश्रम धारानौला अल्मोड़ा में भ्रमण कर वहां निवासरत साध्वियों से भेंट कर पुलिस से संबंधित समस्याएं जानी। साथ ही “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” एवं “दहेज मुक्त उत्तराखंड” अभियान के अंतर्गत आश्रम में आयोजित सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं/जनमानस को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा बाल विवाह निषेध, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, नए कानूनों की जानकारी, साइबर अपराध/साइबर फ्रॉड से बचाव तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Exit mobile version