Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 16/01/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार द्वारा इंटर कॉलेज चौखुटिया तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर के नेतृत्व में एसएसआई कृष्ण कुमार द्वारा आनंद वैली पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारियां दी गयी।

दी यह जानकारी

इस दौरान बच्चों को सड़कों पर यातायात संकेतों का पालन करने, हमेशा सड़क पर बाएं ओर चलने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने व बिना डीएल वाहन ना चलाने  हेतु आवश्यक जानकारियां देकर जागरुक किया गया। साथ ही अपने परिवार व आस पास के लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही बच्चों को बाल अपराधों, नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Exit mobile version