Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 40 लोगों पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 20.10.2025  को कोतवाली अल्मोड़ा व ट्रैफिक पुलिस और तहसीलदार अल्मोड़ा,नायब तहसीलदार व एआरटीओ व परिवहन विभाग टीम के साथ अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान  दोषपूर्ण नंबर प्लेट,वाहन के खिड़कियों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 40 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
साथ ही सभी टैक्सी,बस चालकों को सुरक्षित ड्राईविंग के लिये क्षमता से अधिक सवारी न बिठाने,नशे में वाहन न चलाने,खतरनाक तरीके से वाहन न चलाने आदि उचित हिदायतें दी गई।यात्रियों से अपील की गई कि कोई वाहन चालक ओवर लोडिंग,नशे में वाहन चलाता है या खतरनाक तरीके से वाहन चलाता है तो उसकी शिकायत तत्काल डायल 112 में दें,पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

रहें मौजूद

चेकिंग के दौरान एआरटीओ अखिलेश चौहान,प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय,तहसीलदार ज्योति धपवाल,एसएसआई रमेश सिंह बोरा,उ0नि0 बसंत टम्टा,इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे,नायब तहसीलदार दीवान सिंह सैलाल सहित अन्य पुलिस व परिवहन के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version