Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन स्वामियों पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में वाहन चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये और ओवर स्पीड, नशे में वाहन न चलाये। साथ ही यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक, परिचालक वाहन में ओवर सवारी बिठाता है या नशे में वाहन चलाते हुए दिखता है तो तत्काल डायल 112 में उसकी सूचना दें, पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह चालक, परिचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।  यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version