Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने एसएसबी कैम्प पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 25.10.2024 को सीओ अल्मोड़ा
विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा निरीक्षक जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम अपर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद,महिला हेड कानि0 पायल आर्या,महिला कानि0 द्रोपती सुयाल द्वारा एसएसबी कैम्प अल्मोड़ा में साईबर अपराध,मानव तस्करी,नशे से बचने एवं नवीन कानून, हेल्प लाईन नम्बरों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 50-60 जवानों को जागरुक किया गया। वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए। नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

Exit mobile version