Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस कांस्टेबल कमल गोस्वामी हुए सम्मानित, मिला बेस्ट वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफी का अवार्ड

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत कोतवाली के कांस्टेबल कमल गोस्वामी को बेस्ट वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुद्रपुर में देवभूमि आइकन अवार्ड के तहत उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए दिया गया है। उन्होंने उत्तराखंड की खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहर की शानदार प्रस्तुति से हर किसी का दिल जीत लिया है। कमल ने अब तक पशु पक्षियों, पहाड़, नदियां, सूर्योदय, सूर्यास्त सहित अनगिनत उत्कृष्ट फोटोग्राफी की है।

Exit mobile version