Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, मोटर साइकिल सवार 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, चार लाख से अधिक कीमत की स्मैक बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 05.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बेस तिराहा के पास से मोटर साइकिल वाहन संख्या- UK04-AP-5711 में सवार 02 युवकों, गौरव के कब्जे से 8.66 ग्राम व सौरभ के कब्जे से 7.42 ग्राम (कुल 16.08 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्तों गौरव बिष्ट उर्फ डांसर उम्र- 25 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह निवासी सरकार की आली, खोल्टा जनपद अल्मोड़ा, 2-सौरभ भण्डारी उम्र- 22 वर्ष पुत्र गणेश भण्डारी निवासी न्यू इन्द्रा कॉलोनी खत्याड़ी जनपद अल्मोड़ा गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO -24/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटरसाइकिल को सीज किया गया। 
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में पूर्व में 02 एनडीपीएस एक्ट में 02 मुकदमे पंजीकृत है।
1- FIR NO – 35/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2- FIR NO – 02/2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
बरामदगी- 16.08 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
कीमत- 4,82,400/- रुपये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (प्रभारी चौकी धारानौला)
2. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
3.     कानि0 गणेश दत्त पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version