अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
नशे के खिलाफ अभियान
इसी क्रम में त्योहारों के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर नशे तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक- 27.02.2026 को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक युवक निखिलेश कनवाल के कब्जे से कुल 15.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्त निखिलेश कनवाल उम्र- 22 वर्ष पुत्र अनिल कनवाल, निवासी खत्याड़ी, जनपद- अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-21/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 82/2023 धारा 147,323,324 IPC (कोतवाली अल्मोड़ा )
बरामदगी- 15.30 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
कीमत- 4,59,000/- रुपये।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (चौकी प्रभारी धारानौला)
2. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
3. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा
पुलिस की कार्यवाही
इसके अलावा आज दिनांक 28.02.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में एसओजी व दन्या पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुवाखान तिराहा से ऑल्टो कार संख्या UK 01A 3504 को चेक करने पर दीपक सिंह के कब्जे से 12 गत्ते की पेटियों में 432 क्वार्टर व 69 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद बरामद होने पर वाहन को सीज कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में मु0अ0सं0-08/2026 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उप निरीक्षक कामित जोशी , प्रभारी चौकी जागेश्वर
2- कानि0 आनंद सिंह थाना दन्या
3- कानि0 जगत सिंह थाना दन्या
4- कानि0 प्रमोद कुमार थाना दन्या
5- कानि0 गणेश पाण्डे एसओजी
6- कानि0 राकेश भट्ट एसओजी
7- कानि0 चन्दन सिंह एसओजी