Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, दो अलग-अलग मामलों में 14 किग्रा से अधिक गांजे के साथ 03 तस्करों को धर दबोचा, साढ़े तीन लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

नशे पर पुलिस का वार

इसी क्रम में 02 अलग-अलग मामलों में थाना भतरौजखान व थाना सल्ट ने 3.61 लाख कीमत के 14.455 किग्रा अवैध गांजे के साथ 03 तस्करों को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18/09/2025 की सायं दौराने वाहन चैकिंग छोटी घट्टी के पास भिकियासैण बासोट मार्ग की ओर से आ रहे मोटर साइकिल संख्या Up21CM1957 में सवार सलीम उम्र 30 वर्ष पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम मंझरा वेरखेडा पो0 मानपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद (उ0प्र0) के कब्जे से 6.860 किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 NDPS act  के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मोटर साइकिल को सीज किया गया। कीमत-1,71,500 रुपये है।

भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष  भतरौजखान अवनीश कुमार
2. हेड कानि0 श्रवण सैनी
3. हेड कानि0 नारायण सिंह

पुलिस की कार्यवाही

इसके क्रम थानाध्यक्ष  सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19/09/2025 के तड़के दौराने वाहन चैकिंग चैक पोस्ट मरचूला पर मौलेखाल की ओर से आ रहे मोटर साइकिल संख्या UK18M-6435  में सवार 02 अभियुक्तों कुलदीप उम्र 32 वर्ष पुत्र  सुरेश चन्द्र चौहान निवासी ग्राम सोकर धाम कालोनी पो0- पीरुमदारा त0/थाना –रामनगर जिला नैनीताल व दिनेश कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र विजेन्द्र सिंह नि0 मो0 जुलाहान पोस्ट. जसपुर त0/थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर के कब्जे से 7.595 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा 8/20/60 NDPS act  के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मोटर साइकिल को सीज किया गया। कीमत- 1,89,875 रुपये है।

सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह
2. अपर उ0नि0 दीवान सिंह
3. हेड कानि0 कपिल कुमार
4. हेड कानि0 दीपक कुमार
5. होमगार्ड मनोज शर्मा

Exit mobile version