Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने ताकुला क्षेत्र में नष्ट किया भांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के लक्ष्य को लेकर नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
  
भांग नष्ट किया

नशा उन्मूलन अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा सक्रियता के साथ लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही चरस व गांजा जैसे मादक पदार्थो की जड़ भांग की खेती के विनिष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिस पर दिनांक- 28.07.2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह  के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा अमखोली ताकुला/बसौली क्षेत्र में भांग को नष्ट किया गया।

Exit mobile version