Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने बड़े पैमाने पर नष्ट की भांग की खेती, लोगों को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

लोगों को किया जागरूक

इस क्रम में अल्मोड़ा पुलिस के थाना/चौकी,एएनटीएफ व एसओजी टीम द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है और साथ ही जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा उगाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग की खेती को नष्ट करते हुए उनको नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

भांग की खेती नष्ट की

जिस पर दिनांक- 16.10.2023 को सीओ अल्मोड़ा/ऑपेरशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला उ0नि0 संजय जोशी व थाना/चौकी के समस्त पुलिस बल द्वारा थाने के ग्राम प्रहरियों के सहयोग से थाना क्षेत्र के ग्राम खांकर में अभियान चलाकर लगभग 35 नाली भूमि में उगी भांग की खेती को नष्ट किया गया। इसके उपरांत थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर भांग की खेती नहीं करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।

Exit mobile version