Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्री प्रेम प्रकाश पाण्डे पुत्र दयाकिशन पाण्डे निवासी आवास विकास काँलोनी चीनाखान अल्मोडा  द्वारा घर से दस हजार रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी पांच सौ रुपये बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी

तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत कर उ0नि0 संजय जोशी प्रभारी चौकी धारानौला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी करते  हुए मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त शकील उम्र-24 वर्ष पुत्र शकील निवासी ईदगाह कब्रिस्तान मौहल्ला किच्छा उधमसिंह नगर को दिनांक 27.12.2021 को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी पांच सौ रुपये बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 संजय जोशी, (प्रभारी चौकी धारानौला), का0 आनन्द नबियाल, का0 हिमांशु शामिल रहे ।

Exit mobile version