Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सुव्यवस्थित व सुगम यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन प्वाइंटों पर तैनात रहीं पुलिस बल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल रविवार 15 जून को नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया गया।

यातायात व्यवस्था का रखा गया ध्यान

इस मौके पर अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के द्वारा कैंची धाम मेले के दृष्टिगत एक ही सड़क मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव न हो उसके लिये जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहनों के डायवर्जन के लिये पुलिस बल को तैनात किया गया। जिस पर दन्या सुवाखान,धौलछीना बाड़ेछीना तिराहा,रानीखेत,कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र,सिकुड़ा बैंड,क्वारब से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया। वहीं भतरौजखान से रामनगर की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को वाया बेतालघाट रामनगर को रवाना किया गया।

Exit mobile version