Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल अलर्ट, गश्त,पिकेट,चीता ड्यूटियाँ अलर्ट मोड पर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस का दिन रात सघन चेंकिग अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में एसएसपी ने जनपद में यातायात, अपराध नियन्त्रण व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल को अलर्ट कर सघन चेंकिग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
👉 जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है,पुलिस बल अलर्ट मोड पर है।
👉 कोई संदिग्ध/आपराधिक तत्व जनपद में आवागमन न कर पाये उसके लिये जनपद के प्रवेश मार्गों पर सभी वाहनों को भली-भाँति चेक किया जा रहा है।
👉 संदिग्ध वस्तु, वाहन, व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
👉 गश्त ड्यूटी द्वारा संदिग्धों की तलाशी व पूछताछ की जा रही है।
👉 मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
👉 जनपद में कही कोई आपराधिक तत्व निवासरत तो नही है,ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
👉 सत्यापन जांचे जा रहे है,बिना सत्यापन रहने और किरायेदार/मजदूर रखने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
👉 सीसीटीवी कैमरों से मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
👉 धार्मिक त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
👉 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Exit mobile version