Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दस लाख से अधिक कीमत की स्मैक की बरामद

प्रदेश के क्षमुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2025 तक नशामुक्त करने हेतु “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” प्रारम्भ किया गया है। 

एसएसपी ने दिए निर्देश

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान सभालने के साथ ही नशे के विरुद्ध कार्य को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए जनपद के थाना प्रभारियों व एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध जीरो टोलेरेन्स रखते हुए कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये थे।

नशे के बढ़ रहें तस्कर

बताया कि पूर्व में पकड़े गये नशे के सौदागरों व नशे की जद में फंसे युवाओं से बातचीत व उनकी की गई काउंसलिंग में भी यह बात लगातार प्रकाश में आ रही थी कि तराई क्षेत्रों से तस्कर बड़ी मात्रा में स्मैक वाहनों आदि में छुपाकर पहाड़ी क्षेत्रों की ओर ला रहे है, जिससे स्मैक आसानी से व ज्यादा मात्रा में पहाड़ी क्षेत्रों में सप्लाई की जा सके। जिसकी रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को भिन्न- भिन्न स्थानों व समय पर प्रभावी चेकिंग कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
         
पुलिस की कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/ऑपरेशन श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद की एएनटीएफ/एसओजी व थाना लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक चेकिंग के दौरान दिनांक- 19.01.2024 की रात्रि में थाना लमगड़ा के चौकी मोरनौला से लगभग 200 मीटर आगे एक मोटर साईकिल संख्या- यू0पी0-25 बी0यू0 -0265  में सवार व्यक्ति जाफर अली के कब्जे से 108.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक अपनी बाईक के टूल बाँक्स के अन्दर छुपाकर लाई जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा गहनता से चेकिंग के दौरान स्मैक बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त जाफर अली, उम्र- 42 वर्ष, पुत्र रहमत अली, निवासी जौरासी, थाना खजुरिया, जिला रामपुर, उ0प्रदेश को गिरफ्तार कर स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को सीज करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
        
पूछताछ में बताई यह बात

अभियुक्त के साथ नशे के कारोबार में लिप्त अन्य व्यक्तियों की जानकारी की जा रही है साक्ष्यों के आधार पर अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।  इसके अतिरिक्त अभियुक्त की सम्पत्ति की जांच भी की जायेगी व अवैध रुप से अर्जित की गई सम्पत्ति को कुर्क किये जाने के साथ ही अन्य वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।

पुरस्कार राशि
 
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

आपराधिक इतिहास
       
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त करने पर अभियुक्त के विरुद्ध जनपद रामपुर के थाना खजुरिया में एफआईआर न0- 25/2010, धारा- 420/342  भादवि पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एसओजी
2-उ0नि0 सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ
3-अ0उ0नि0 नारायण दत्त जोशी, थाना लमगड़ा
4- कानि0 राजेश भट्ट, एएनटीएफ/एसओजी
5-कानि0 राकेश भट्ट, एएनटीएफ/एसओजी
6-कानि0 केशव भौत, थाना लमगड़ा
7-होमगार्ड नीरज सिंह, थाना लमगड़ा

Exit mobile version