Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साईबर अपराध के प्रति पुलिस का खास संदेश, पोस्टर/बैनर के माध्यम से जन-जन को कर रही है जागरुक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को साईबर अपराध से बचाव के लिए  जन-जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दी यह जानकारी

थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को साईबर अपराध के प्रति जागरुक किया जा रहा है। थाना क्षेत्र में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाकर वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Exit mobile version