Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों के साथ की गोष्ठी, विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 09/01/2024  को थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह द्वारा स्थानीय व्यापार मण्डल के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
        
की यह अपील

गोष्ठी में थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु समस्याओं व सुझाओं पर चर्चा की गयी तथा बताये गये सुझावों पर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया। किरायेदार सत्यापन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने की उचित हिदायत दी गई। थाना क्षेत्र में शान्ति,कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।
       
किया जागरूक

उत्तराखंड पुलिस एप व  हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर साईबर क्राईम,नशे के दुष्परिणामों प्रति जागरुक किया गया।

Exit mobile version