Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की जागरुकता बैठक, दी विभिन्न विषयों पर जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में प्रचलित जागरूकता अभियान के क्रम में दिनांक- 14.01.2024 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा ग्रामसभा कुई, द्वाराहाट में ग्रामीण जनता के मध्य जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

दी इन विषयों पर जानकारी
  
इस बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को साईबर क्राईम  के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर इनसे कैसे बचा जा सकता इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सभी अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों को बालिग होने तक वाहन चलाने को नहीं देने के बारे में बताया गया। नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए नशे से हमेशा दूर रहने तथा गांव व आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को उनके सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल, महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया। 

इन नंबरों की दी जानकारी
   
इसके उपरांत सभी को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक किया गया साथ ही थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 सहित अन्य हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

Exit mobile version